गोंडा : जब बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस बोली करो सरेंडर, नही तो मकान होगा खंडहर – जाने बुलडोजर का जलवा।
गोंडा : योगीराज में बुलडोजर का जलवा अब साफ – साफ दिखने लगा है। पुलिस भी अपराधियों को सरेंडर कराने के लिए बुलडोजर लेकर उनके घर पहुंच रही है। बुलडोजर का भी अपना जलवा है क्योंकि अब वह भी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा गोंडा जिले में देखने को मिला। जब एक शातिर अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस ने सीधे तौर पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा करो सरेंडर नहीं तो घर खंडहर हो जाएगा।

जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुधई पुरवा में दुष्कर्म का एक शातिर अपराधी फरार चल रहा था। शनिवार को उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंची जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग सहमे सहमे नजर आए। पुलिस ने माइक लेकर अलाउंस किया कि इसराइल पुत्र यूसुफ ने समाज विरोधी घृणित कार्य किया है। इसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है और यह फरार चल रहा है। पुलिस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि करो सरेंडर नहीं तो मकान होगा खंडहर। साथ ही साथ ऐसे लोग जो उसे किसी भी तरह का संरक्षण देते हुए पाए गए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके द्वारा अर्जित संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत देखने को मिल रही है।
पुलिस का बुलडोजर जादू।
पुलिस पर भी बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बुलडोजर का भय दिखा रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर के खौफ का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका ताजा परिणाम गोंडा जिले से सामने आया है। जहां पुलिस द्वारा दुष्कर्म के शातिर अपराधी को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में कड़ी चेतावनी दी गई है। गोंडा नगर कोतवाली पुलिस आज बुलडोजर लेकर बुधईपुरवा पहुंची जहां दुष्कर्म के शातिर अपराधी इसराइल पुत्र यूसुफ को कड़ी चेतावनी दी गई। करो सरेंडर नहीं तो मकान होगा खंडहर। पुलिस ने अपराधी व उसके परिजनों को चेताया है कि सरेंडर न करने पर घर बुलडोजर से घर ढहा दिया जाएगा।