रामपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में टॉप 10 अभियुक्त घायल
घटना रामपुर के थाना सैफनी इलाके की है। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि रात्रि में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी 2 लोग बाइक ओर आते दिखाई दिए। रोकने पर वो रुके नही। ओर भागने लगे। तभी सामने दूसरी टीम चेकिंग कर रही थी। जब उसने इनका पीछा किया तो बदमाशों ने घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश में अपना नाम गुलामनबी बताया है। जो कि हिस्ट्री शीटर है और थाने का टॉप 10 अपराधी है।
