रामपुर
हत्यारोपी बल्लू ने पुलिस के सामने पकड़े कान,जोड़े हाथ माफी मांगी,पुलिस बोली यूपी छोड़ दो।
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद हत्यारोपी बल्लू से पुलिस ने पूछा की अब ऐसी गलती करेगा तो बल्लू पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगा और कान पकड़ने लगा। बल्लू बोला ऐसी हरकत कभी नही करुगा। गलती हो गई। फिर पुलिस बोली यूपी छोड़ दो।
रामपुर में थाना बिलासपुर इलाके में एक हत्यारोपी 50,000 का ईनामी पुलिस एनकॉउंर में घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
दरसअल बिलासपुर थाना इलाके में युवक की गोली मारकर हुई हत्या थी। इस घटना में 6 लोगो पर हत्या का आरोप था। मुख्य अभियुक्त लल्ला यादव को पुलिस एनकॉउंर के बाद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के अनुसार 17 अप्रेल को थाना बिलासपुर इलाके में एक हत्या हुई। इसमे मुख्य आरोपी लल्ला यादव जेल जा चुका है। आज लल्ला यादव का साथी बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसे जेल भेजा जाएगा। इसके साथी जो बच गए है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।आपको बता दें कि रामपुर में नए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला जब से आए हैं पुलिस काफी ज्यादा एक्टिव मोड में नजर आ रही। हाल ही में रामपुर में दो हत्याकांड हुए थे दोनों के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने आते ही कहा था की कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा। रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में इस घटना को पुलिस ने कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस ने चुनौती माना है। क्योंकि यह हत्याकांड दिनदहाड़े हुआ था।
पुलिस ने इस हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई है। अभी 4 आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश में है।