रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की सांसद पद से इस्तीफे के बाद रामपुर की सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर तेजी से चुनाव होने की चर्चा भी चल रही है।
उपचुनाव में समीकरण बन रहे हैं कि आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा यह चुनाव लड़ सकती हैं।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में भी चर्चाएं बनी हुई है कि भारतीय जनता पार्टी इस सीट से अपनी पुरानी उम्मीदवार जयाप्रदा को उतार सकती है। हलाक़े अभी कुछ भी फाइनल नही हुआ है।

रामपुर का चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। उप चुनाव में रामपुर की सीट पर पूरे देश की नजरें बनी रहेंगी। क्योंकि यह सीट समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की साख से जोड़कर देखी जाती है।
रामपुर आजम खान का गढ़ माना जाता है। आजम खान रामपुर से सांसद थे। सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।
2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जिले में काफी अच्छा रहा है। यहां की 5 सीटों में से 3 सीटें समाजवादी पार्टी में कामयाब हुई। रामपुर सिटी में आजम खान और स्वाद सीट से अब्दुल्लाह आजम खान जीते है।